महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये, कोई हताहत नहीं

हिंगोली, 30 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के हिंगोली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी। भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई, हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजे के आस-पास महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र वसमत तालुका के पांगरा शिंदे गांव के पास था, जिसके झटके घटनास्थल के लगभग 10 किमी के दायरे तक महसूस किए गए।

नवीनतम घटना से पहले 11 और 17 दिसंबर को औंधा और कलमपुरी तालुकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप के झटके औंधा नागनाथ तालुका के कई गांवों में भी महसूस किए गए, जिनमें पिंपलदरी, नंदपुर, दांडेगांव और रामेश्वर टांडा शामिल हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “राहत की बात है कि जिले में कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।” उन्होंने लोगों से भूकंप से बचाव के सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

 

 

 

Next Post

एचएएल के ध्रुव-एनजी हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की

Tue Dec 30 , 2025
बेंगलुरु, 30 दिसंबर (वार्ता) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बेंगलुरु स्थित हेलीकॉप्टर प्रभाग ने अगली पीढ़ी के अपने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, ध्रुव-एनजी की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की, जो भारत के नागरिक विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह उड़ान उन्नत, बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टरों की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा […]

You May Like

मनोरंजन