
इंदौर। भागीरथपुरा कांड होने के बाद विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली तलब किया गया था। दिल्ली में क्या बातचीत हुई ,यह अलग बात है, लेकिन दिल्ली से आते ही विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि कांग्रेस को मुद्दा नहीं बनाने देना है। भागीरथपुरा में पानी से लेकर हर तरह की मदद पहुंचाई जाए।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और विधानसभा एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को शहर में भागीरथपुरा कांड के बाद दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली से लौटते ही कैलाश विजयवर्गीय ने आनन फानन में बैठक बुलाई। बैठक परदेशीपुरा स्थित कनकेश्वरी देवी मंदिर में रखी गई थी, जिसमें विधानसभा एक के मंडल अध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष तक बीजेपी कार्यकर्ताओं शामिल हुए।
बैठक में विधायक रमेश मेंदोला और कैलाश विजयवर्गीय समर्थक को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। बैठक में विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मामले को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी स्थिति में कांग्रेस को मुद्दा नहीं बनाने देना है। भागीरथपुरा में पीड़ितों को उपचार के हरसंभव मदद के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहे। रहवासियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाएं , किसी को राशन की जरूरत है तो भिजवाएं। भागीरथपुरा के रहवासियों को राहत सामग्री में कोई कमी नहीं आने देना है, जैसी बाते कही गई है।
इसके बाद देर रात विजयवर्गीय ,महापौर पुष्यमित्र भार्गवऔर विधायक रमेश मेंदोला ने कहीं और जाकर मौजूदा समस्या पर काबू पाने के विषय में भी अलग से चर्चा की.
