सिंगरौली: नपानि में क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड एवं नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र में प्रदूषण के कारकों पर विवेचना की जाकर योजनाबद्ध तरीके से निराकरण करने की दिशा में कार्य के लिए सहमति बनी। यह बैठक कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर आयोजित की गई।बैठक में बिल्डिंग परमीशन के दौरान निर्माण स्थलों को ग्रीन कवर कराया जाना अनिवार्य किया जाये, जिससे धूल के कण नियंत्रित हो सके।
निकाय द्वारा निर्माण किये जा रहे भवनों एवं सभी संरचनाओं को भी पूरी तरह ग्रीन कवर किया जाना सुनिश्चित, मेन रोड में कोल-फ्लाई ऐश के ट्रांसपोर्ट से प्रदूषण ना हो इस के लिए संस्थाओं-कंपनी को सूचना दी जाए एवं निर्देशित की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना/जप्ती की कार्यवाही के लिए प्रावधान निर्धारित करें। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी द्वारा जारी निर्देश अनुसार उक्त कार्यवाही सुनिश्चित हों।
नगर निगम का अमला शादी, पार्टी, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन व अन्य सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य का निरीक्षण करेगा और तंदूर जलाते हुए मिलने पर कार्यवाही करेगा। नगर निदेशक के माध्यम से नोटिस जारी करने और तामिल कराया जाना है, जिससे वायु प्रदूषण को रोकने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के लिए कार्यवाही, शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों में निर्माण व विध्वंस सामग्री प्रायत: देखा जा रहा है, जो वायु प्रदूषण के कारक है, जिसके लिए निकाय निरीक्षण कर कार्यवाही व जुर्माना की नियमित कार्यवाही करें।
साथ ही शहर के चौराहों, तिराहों में मिस्ट गन लगाया जाना सुनिश्चित करना, जिससे वायु प्रदूषण नियंत्रित हो। शहर के खाली प्लॉट को चिन्हित करते हुए मालिकों को नोटिस जारी करना, जिससे कचरे का पड़ाव ना हो। इसके अलावा अन्य कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये आम सहमति बनाई गई। इस दौरान बैठक में संजीव मेहरा क्षेत्रीय अधिकारी केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड, जय प्रताप सिंह इंजीनियर, शिवम रमन इंजीनियर, संतोष कोशी सीडीईओ, बालगोविंद चतुर्वेदी स्वास्थ्य अधिकारी नपानि, संतोष पाण्डेय कार्यपालन यंत्री नपानि, आशीष शुक्ला आईईसी मैनेजर मौजूद रहे।
