छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची जांच टीम

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जिले में संचालित छात्रावास में अध्यनरत छात्राओं को मीनू के आधार पर भोजन एवं उनके अध्ययन अध्यापन के समुचित प्रबंध के लिए जिला स्तर पर जिला अधिकारियों की टीम गठित कर छात्रावासों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन दिए जाने का निर्देश दिए गए थे।उक्त निर्देश के परिपालन में आधिकारियों द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

जिसमें छात्रावास की साफ -सफाई व्यवस्था, छात्रों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान किया जा रहा है कि नहीं , छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कब किया गया, छात्र-छात्राओं को मेनू के आधार पर गुणवत्ता युक्त भोजन नाश्ता समय पर मिल रहा की नही, इसके अलावा भी अन्य बिंदुओं की सघन जांच कर दल द्वारा अपना निरीक्षण प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। निश्चित कलेक्टर के इस पहल से छात्रावास में अध्यनरत छात्रों को जहां शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। वहीं उनके पठन-पठान के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 20 , 2025
देवास: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुजित्सु में अपना नाम कमा चुकी खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीतम सिंह राजपूत, निवासी हाटपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीतम सिंह, जो जुजित्सु संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष […]

You May Like