अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवास: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुजित्सु में अपना नाम कमा चुकी खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीतम सिंह राजपूत, निवासी हाटपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीतम सिंह, जो जुजित्सु संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर है, लंबे समय से खिलाड़ी पर दबाव बनाकर रिलेशनशिप में रहने के लिए मजबूर कर रहा था।

बताया जाता है कि ऐसा न करने पर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। लगातार मिल रही प्रताड़ना और मानसिक तनाव से परेशान होकर खिलाड़ी ने 26 अक्टूबर 2025 को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।घटना के बाद परिजन और खेल जगत से जुड़े लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस पूरे प्रकरण ने खेल जगत में सनसनी फैला दी है। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की दुखद मृत्यु ने खिलाड़ी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

अभिनेता पंकज त्रिपाठी यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में रख रहे कदम

Thu Nov 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ‘मिर्जापुर’ स्टार पंकज त्रिपाठी पहली बार यूट्यूब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं। जेएआर पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और मोहित छाबड़ा द्वारा निर्मित यह सीरीज आठ एपिसोड की होने वाली है। यह आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म के नक्शेकदम […]

You May Like