महाकाल दूर है जाना जरूर है जैसे धार्मिक गगन भेदी उद्घोष के साथ शुरू हुई प्रदेश की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा 

सुनील योगी

बागली। सावन के महीने में धाराजी घाट से पवित्र नर्मदा का जल लेकर मंगलवार को बोल बम कावड़ यात्रा आरंभ हुई विधिवत पूजन के पश्चात 1500 कावड़ यात्रियों का विशाल जत्था धाराजी तट से 160 किलो मीटर दूर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल प्रतिमा पर जल अभिषेक करने के लिए आगे बड़ा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,

सहित क्षेत्र एवं जिले से जुड़े अनेक जन प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कावड़ को नमन करते हुए सभी का उत्साहवर्धन जयकारे के साथ किया इस दौरान महाकाल दूर है जाना जरूर है जैसे गगन भेदी उद्घोष के साथ प्रथम दिवस की यात्रा के मार्ग में परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं ने स्वागत

किया ग्राम शुक्रवासा के लक्ष्मीनारायण पटेल द्वारा सभी यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। ग्राम टप्पा के श्रद्धालुओं ने सभी कावड़ यात्रियों को चाय एवं फलाहार वितरित किया। सीता मंदिर पहुंचने पर कुशवाह परिवार ने भी चाय पीलवाइ, प्रेमलता हैतावल (इंदौर) एवं भूराभाई अचाले मित्र मंडल ने फलीहारी स्वल्पाहार की व्यवस्था की। जंगल मार्ग में अखिलेश यादव (देवास) द्वारा यात्रियों को मोसमी फल वितरित किए यात्रा का प्रथम विश्राम पढ़ाव पिपरी स्थित मां नर्मदा मंदिर परिसर एवं निजी शैक्षणिक संस्था में रहा यहां पर यात्रा में शामिल सभी कावड़ यात्रियों सहित

सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे का आयोजन किया । यह पुण्य व्यवस्था स्वर्गीय

रामचंद्र गुप्ता “हिटलर” की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा की गई। आयोजकों ने बताया कि अगली रात्रि का पड़ाव इस स्थान से 40 किलोमीटर दूर पूजां पुरा में रहेगा

Next Post

सिंधु को 9वीं और सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) जापान ओपन चैंपियन पीवी सिंधु को विश्व चैम्पियनशिप के लिए 9वीं सीडिंग मिली है और 2022 एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को 5वीं सीडिंग दी गई है। यह चैंपियनशिप 17-23 अगस्त, 2026 तक यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में […]

You May Like