कुंडेश्वर में राशन वितरण बंद, 15 दिनों से परेशान हो रहे लोग

टीकमगढ़। जिले की ग्राम पंचायत कुंडेश्वर में राशन वितरण की स्थिति चिंताजनक है। स्थानीय निवासियों को पिछले 15 दिनों से राशन नहीं मिल पाया है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोग राशन लेने पहुंचे, लेकिन दुकान बंद थी।

ग्रामीणों का कहना है कि वे रोज दुकान तक आते हैं। कई बार पूरा दिन इंतजार करते हैं, लेकिन राशन वितरण नहीं होता। गुमान अहिरवार, छोटेलाल अहिरवार, मूलचंद अहिरवार समेत कई लोगों ने बताया कि उनकी राशन पर्ची कट चुकी है। फोन पर संपर्क करने पर वितरक केवल आश्वासन देते हैं।

समस्या यह भी है कि दुकान पर उचित मूल्य की दुकान का बोर्ड भी नहीं लगा है। इससे लोगों को राशन वितरण केंद्र ढूंढने में परेशानी होती है। वे इधर उधर भटकते रहते हैं।

राशन वितरण केंद्र के संचालक राकेश मिश्रा का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मशीन खराब है। मशीन का सामान भोपाल से आता है। उन्होंने बताया कि अब मशीन ठीक हो गई है और अगले दिन से वितरण शुरू हो जाएगा।

Next Post

जैन मुनि सुधा सागर की राघौगढ़ में ऐतिहासिक अगवानी, 28 से पंचकल्याणक महोत्सव

Thu Jun 26 , 2025
राघौगढ़। राघौगढ़ नगर में गुरूवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर का राघौगढ़ की भूमि पर ससंघ भव्य स्वागत हुआ। मुनिश्री के पदार्पण को लेकर नगर में गगनभेदी जयघोष और श्रद्धा की लहर उमड़ पड़ी। धीरपुर मैदान से नगर के मुख्य मार्गों पर निकली ऐतिहासिक […]

You May Like