पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) की शानदार अनोखी पहल

दमोह। मोहल्ले की समस्याओं पर चर्चा, अपराधों की रोकथाम और पुलिस-नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला समिति ने बैठक का आयोजन किया गया.शहर के फुटेरा वार्ड-4 स्थित नरसिंह मंदिर के पास आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने की. बैठक का उद्देश्य मोहल्ले की समस्याओं का समाधान, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देकर समाज को सुरक्षित बनाना.इस दौरान एसपी आनंद कलादगि (आईपीएस) ने कहा कि पुलिस आपकी, सहयोग हमारा, सुरक्षित मोहल्ला सुरक्षित समाज हमारा. उन्होंने कहा कि आपकी भागीदारी से अपराधों में कमी, सुरक्षा में वृद्धि, आपसी भाईचारा, स्वास्थ्य व शांतिपूर्ण समाज बनेगा.बैठक में सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद चंदेल जी,पत्रकार पुष्पेन्द्र तिवारी, विवेक अग्रवाल, वैभव तिवारी, लक्ष्मण तिवारी समेत वार्ड के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे.मोहल्ला समिति बैठक में आए लोगों की समस्याएं सुन रहे और उन्हें कानून संबंधी जानकारी भी दी गई. साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देने के बाद मंच से उतरकर बैठे वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी, उनके आवेदन लिए और तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए.

Next Post

कलेक्ट्रेट में तहसीलदार का रीडर बीस हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पुलिस (ईओडब्ल्यू) ने आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एक तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। रीडर ने 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि जितेन्द्र पांण्डेय निवासी किलागेट घासमंडी […]

You May Like