मुख्यमंत्री ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर दी बधाई

भोपाल, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर आज बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा, “त्रिपुरा, माँ त्रिपुरसुंदरी जी की कृपा से अभिसिंचित एवं अद्वितीय नैसर्गिंक सौंदर्य के लिए सुविख्यात है और मणिपुर, अद्वितिय कला तथा समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। मेघालय सहित त्रिपुरा और मणिपुर का प्राकृतिक सौंदर्य भी अद्भुत है। ये राज्य विकास के नए आयाम गढ़ते हुए सदैव प्रगति करें, नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए बाबा महाकाल से यही मंगलकामना है।”

 

 

Next Post

मोहन यादव रायपुर और ग्वालियर की यात्रा पर रहेंगे आज

Tue Jan 21 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन, रायपुर और ग्वालियर की यात्रा पर रहेंगे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव सबसे पहले भोपाल से हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे। वहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से इंदौर आएंगे और विशेष विमान से रायपुर रवाना होंगे। वहां स्थानीय […]

You May Like