कायस्थ समाज का 63 वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आज होगा

ग्वालियर: कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 63 वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास स्थित चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर दौलतगंज लश्कर में आज रविवार, 12 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा। यह जानकारी न्यास के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी जी रहेगें।

अभी तक इस परिचय सम्मेलन द्वारा 1600 से ज्यादा युवक युवतियों के रिश्ते तय हो चुके हैं। परिचय सम्मेलन में ग्वालियर ही नहीं आसपास के क्षेत्र शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, डबरा, भितरवार, अंबाह, पोरसा जैसे आसपास के शहरों के अलावा धौलपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, दिल्ली जैसे यूपी और राजस्थान व अन्य राज्यों से भी कायस्थ परिवार अपने बच्चों को लेकर यहां आएंगे।

Next Post

ग्वालियर में बड़े होटल-रेस्तरां में औचक निरीक्षण, कहीं सड़ा पनीर तो कहीं किचन था गंदा

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम मजिस्ट्रेट निशांत मिश्रा के नेतृत्व में संचालित मोबाइल कोर्ट द्वारा शहर में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. इस दौरान नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 84 […]

You May Like