10 सालों से जमे अतिक्रमणों के खिलाफ चला बुल्डोजर

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दोनों तरफ आमने व सामने क्षेत्र में पिछले 10 सालों से अवैध कब्जा करके दुकानें, गुमटियां स्थापित कर चुके अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। दल, बल व पुलिस बल को देख अतिक्रमणकारियों के खेमे में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार खुद ही अपनी-अपनी दुकानों में रखा सामान अलग करने लगे , इस डर से कि कहीं बुल्डोजर की चपेट में सामान आया तो उनका नुकसान हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आमने व सामने की दोनों दीवार से सटकर करीब 150 अवैध कब्जाधारियों की दुकानें हटाईं गईं और जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। विदित हो कि मेडिकल इलाके में अवैध कब्जे के कारण वाहनों का लंबा जाम भी लगता रहा है और साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा यहां की सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होना था। शनिवार को शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रविवार तक चलेगी क्योंकि अतिक्रमणकारियों की संख्या अधिक है।

2014 में हुई थी पहली कार्रवाई

गौरतलब है कि विगत वर्ष 2014 में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा उस वक्त के कमिश्नर वेदप्रकाश के कार्यकाल में मेडिकल क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हुई थी लेकिन उसके बाद फिर से अवैध कब्जा करने वालों ने अपनी-अपनी दुकानें कब्जा कर सजा लीं थीं।

15 दिनों से कराई जा रही थी मुनादी

इस संबंध में अतिक्रमण दस्ता प्रभारी मनीस तड़से ने नवभारत को बताया कि शासन के निर्देश पर विगत 15 दिन पहले से ही उनके द्वारा मेडिकल के पास अवैध अतिक्रमण करने वालों के लिए मुनादी कराई जा रही थी कि वे अपने-अपने कब्जे को हटा लें और शासन को सरकारी जमीन सौंप दें। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 9 बजे नगर निगम के बुल्डोजर अतिक्रमण दस्ते व पुलिस बल के साथ मेडिकल पहुंच गए थे जिस दौरान जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

Next Post

रेत के अवैध उत्खनन पर बवाल, पूर्व सरपंच ने खदान पर उतारी मशीनें, एक ट्रैक्टर फूंका

Sat Nov 8 , 2025
भिण्‍ड। अमायन थाना क्षेत्र के बरेठी खुर्द खदान पर रेत खोदने को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने एक ट्रैक्‍टर को आग के हवाले कर दिया। आग से जलकर ट्रैक्‍टर जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों और रेत माफियाओं का एक माह से विवाद चल रहा था। गांव […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।