दूषित पानी की शिकायतों पर फील्ड में उतरे निगम आयुक्त, वार्डो का किया निरीक्षण

रीवा। प्रशिक्षण अवकाश से वापस लौटे नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे दूषित पानी की मिल रही शिकायत को लेकर मैदानी स्तर पर वार्डो का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्वयं पानी का सेम्पल एकत्र करने के साथ पाइप लाइन का मरम्मत अतिरिक्त टीम लगाकर कराने के निर्देश दिये.

शहर में दूषित एवं गंदे पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों का फील्ड भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जल गुणवत्ता एवं लीकेज चिन्हांकन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 16 आजाद नगर पहुंचकर तीन घरों का स्वयं पेयजल सप्लाई का सैंपल जांचा तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां नाली के नीचे पुरानी पाइपलाइन होने के कारण लीकेज सुधारना कठिन हो रहा है, वहां तत्काल नई पाइपलाइन बिछाई जाए. निगम आयुक्त ने कहा कि वार्ड 11, 12, 16 एवं 26 से दूषित जल संबंधी शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं. इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए. लीकेज सुधार एवं पाइपलाइन रिपेयर के लिए अतिरिक्त टीम लगाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने जानकारी दी कि वार्ड 12 में दूषित जल की समस्या वाले क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि दूषित जल की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें. जहां आवश्यकता हो, तत्काल नई पाइपलाइन बिछाएं और जहां नई पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां सप्लाई जोडक़र स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराएं. निरीक्षण के दौरान पार्षद वार्ड 16 शालिकराम नापित, कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री एस एन द्विवेदी उपस्थित रहे.

चार वार्डो में सबसे ज्यादा पानी की समस्या

इंदौर की घटना के बाद रीवा नगर निगम एक्शन में आ गया था. पाइप लाइन की लीकेज मरम्मत के साथ जहा से भी शिकायते मिल रही थी उन्हे ठीक किया जा रहा है. शहर के चार वार्ड ऐसे है जहा सबसे ज्यादा दूषित पानी की समस्या है. वार्ड क्रमांक 11, 12 और 16, 26 में दूषित पानी की समस्या काफी समय से है. यहा पर पुरानी पेयजल पाइप लाइन है जिसकी वजह से दूषित पानी लोगो के घरो में पहुंचता है इसके अलावा कई जगह लीकेज है. अवकाश से वापस लौटन के बाद निगम आयुक्त औचक निरीक्षण कर लोगो से मिले.

Next Post

प्राकृतिक खेती को बढावा देने बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर स्थापित

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती को बढावा देने बिलौआ में बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर स्थापित किया है। इस बायोरिसोर्स सेंटर का सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बायोरिसोर्स सेंटर को संचालित करने से संबंधित सभी सामग्री एवं मशीने संबंधित कृषक […]

You May Like

Play sound