धार्मिक पुस्तक बंटने पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया केस दर्ज

इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र के पागनीसपागा इलाके में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब संत रामपाल के अनुयायी धार्मिक पुस्तकें बांट रहे थे. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ा विरोध जताया. उनका आरोप है कि इन पुस्तकों में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं.

विरोध के चलते रामपाल समर्थक महिलाओं को रोक लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलने पर विहिप के अनिल पाटिल और प्रचार प्रमुख देवा शर्मा भी थाने पहुंचे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुयायी निर्मला और रेणुका से पूछताछ की और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरु की.

Next Post

चीन के सामने झुकने वाला मोदी का वक्तव्य चिंताजनक : कांग्रेस

Mon Sep 1 , 2025
नयी दिल्ली,01 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चीन में दिए बयान पर तीखा हमला करते हुए इसे चीन के सामने झुकने वाला वक्तव्य बताया और कहा कि इससे स्वघोषित 56 इंच की छाती की असलियत दुनिया के सामने आ गई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम […]

You May Like