बिहार विधानसभा में बिरला का व्याख्यान

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिहार जाएंगे और राज्य विधानसभा में व्याख्यान देंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री बिरला इस दौरान बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और “सशक्त विधायक सशक्त लोकतंत्र” विषय पर व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू तथा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य सरकार के मंत्री और विधानसभा के सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Next Post

भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं :गोयल

Sat Feb 7 , 2026
नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार किसी देश के साथ व्यापार समझौते की बातचीत में देश के किसानों के हित को सर्वोपर रखती है अमेरिका के साथ हुए समझौते में ऐसी कोई रियायत नहीं दी गई है जिससे देश के किसानों […]

You May Like