मिशन अंकुर और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मिशन अंकुर की प्रगति की भी समीक्षा के दौरान मिशन अंकुर कार्यक्रम में जिस ब्लॉक की स्थिति ठीक नहीं होने पर स्थिति में सुधार करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए की गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं सभी प्रशिक्षण समय पर किया जावे पंजीयन एवं प्रशिक्षण समय पर न होने वाली संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। गर्भवती माताओं के पंजीयन में जिले की प्रगति संतोषजनक न रहने पर आप्रसन्नता व्यक्त की एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। एनीमिया की जांच में प्रगति न लाने, फूड बॉस्केट का वितरण न होना, टीवी का पंजीयन में प्रगति न लाने पर एवं पोषण पुनर्वास केंद्र में लक्ष्य की अनुसार उपलब्धि न होने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Next Post

बम की धमकी वाले ईमेल से दिल्ली के स्कूल में मचा हड़कंप, परिसर को खाली कराया गया

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) दिल्ली के एक स्कूल में सोमवार की सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया जिसके तुरंत बाद सावधानी बरतते हुए छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। स्कूल प्रशासन के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही एहतियात के […]

You May Like