पिता ने नाबालिक पुत्री को दिया जहर उपचार दौरान मौत,खुद भी खाया जहर भर्ती जिला चिकित्सालय में

अनूपपुर, पिता ने अपनी पुत्री को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खिला दिया जिसकी उपचार दौरान शुक्रवार की रात को जिला चिकित्सालय में मौत होने की सूचना पर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती होकर उपचार रत है।

घटना की जानकारी पर जैतहरी पुलिस एवं जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है पिता द्वारा ऐसे किए जाने का कारण की तलाश पुलिस कर रही है।

जैतहरी थाना अंतर्गत गौरेला गांव की वरटोला निवासी रमेश सिंह की पुत्री सुशीला सिंह का विवाह कुछ वर्ष पहले पड़ोस में ग्राम पंचायत दुधमनिऊ के केकरपानी गांव के वरटोला निवासी मोहित सिंह पिता फूल सिंह के साथ हुई रही है कुछ दिनों से पत्नी अपनी 3 वर्ष की पुत्री रूचिका एवं 1 वर्ष के पुत्र शिवम के साथ मायका ग्राम गौरेला में रह रही है गुरुवार की दोपहर पति मोहित अपने ससुराल गौरेला गांव गया जहां 3 वर्षीय पुत्री रुचिका सिंह को जहरीला पदार्थ खिलाने बाद भाग गया इस दौरान पत्नी और रिश्तेदारों के साथ खेत में धान की फसल काटने गई रही नाबालिक वालिका के गंभीर स्थिति में होने पर उसे मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी ले जाने पर प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया जहां शुक्रवार की रात बालिका ने दम तोड़ दिया जिसकी जानकारी मिलने पर पिता मोहित सिंह ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाने बाद गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है घटना की जानकारी पर जैतहरी पुलिस एवं जिला अस्पताल अनूपपुर पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर रही है मृत बालिका के शव का शिशु रोग चिकित्सक से पी,एम,कराने बाद कफन दफन हेतु परिजनों को सौपा गया है।

Next Post

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली मंडप का उद्घाटन

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में दिल्ली मंडप का उद्घाटन किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, विविध संस्कृति, उद्यमशीलता और […]

You May Like