केंद्रीय जेल की महिला बंदियां बना रहीं हैं राखियां

इंदौर:रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को लेकर इंदौर केंद्रीय जेल की महिला बैरक में इस बार खास तैयारियां हो रही हैं. यहां की महिला बंदियां न सिर्फ त्योहार के उल्लास को महसूस कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं. जेल प्रशासन की पहल पर महिला बंदियों द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें आम नागरिक भी खरीद सकेंगे.

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि पिछले 10 दिनों से महिला बंदियों को राखी निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इन बंदियों का लक्ष्य करीब 1000 राखियां तैयार करने का है. इन राखियों को केंद्रीय जेल इंदौर के ‘कान्हा आउटलेट’ के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

कीमतें भी आम लोगों की पहुंच में रखी गई हैं 10 से 80 तक की श्रेणी में राखियां खरीदी जा सकेंगी. जेल प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां महिला बंदियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें हुनरमंद भी बनाती हैं, जिससे वे जेल से बाहर निकलने के बाद अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.

राखियों में झलक रहा पुनर्वास का रंग
इन राखियों की मांग सिफर्ड्ड जेल परिसर में ही नहीं, बल्कि शहर के बाहर भी देखी जा रही है. जेल प्रशासन आगे इसे एक नियमित कौशल कार्यक्रम में तब्दील करने की योजना बना रहा है.

Next Post

अडानी पावर को बिहार में मिली 2400 मेगावाट की बड़ी बिजली परियोजना

Thu Aug 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) भारत की प्रमुख विद्युत कंपनी अडानी पावर लिमिटेड को बिहार के भागलपुर जिले में 2400 मेगावाट की एक नई सुपर क्रिटिकल का बिजली परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसे खुली प्रतिस्पर्धा में बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) […]

You May Like