अडानी पावर को बिहार में मिली 2400 मेगावाट की बड़ी बिजली परियोजना

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) भारत की प्रमुख विद्युत कंपनी अडानी पावर लिमिटेड को बिहार के भागलपुर जिले में 2400 मेगावाट की एक नई सुपर क्रिटिकल का बिजली परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसे खुली प्रतिस्पर्धा में बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से बिजली आपूर्ति के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) को अडानी पावर की भागलपुर जिले में विकसित होने वाली 2400 मेगावाट की प्रस्तावित नयी ताप विद्युत परियोजना का विकास करेगी और वहां से अनुबंध के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बिहार सरकार की वितरण कंपनी वहां पीरपैंती परियोजना से 2274 मेगावाट बिजली लेगी ।

विज्ञापन में कहा गया है कि कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली निविदा प्रक्रिया में अडानी पावर सबसे कम दर पर बिजली देने की बोली लगाने वाली कंपनी घोषित की गई। कंपनी ने कीमत 6.075 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी। अनुबंध के तहत, कंपनी भागलपुर जिले में 3 गुणा 800 मेगावाट क्षमता की अपनी नयी अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल विद्युत संयंत्र से बिजली की आपूर्ति करेगी। इस परियोजना को अदाणी समूह डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत स्थापित कर रहा है। पहली इकाई नियत तिथि से 48 महीनों के भीतर और अंतिम इकाई नियत तिथि से 60 महीनों के भीतर चालू हो जाएगी।

अडानी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “हम लगभग तीन अरब डॉलर के निवेश से एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित करेंगे, जिससे राज्य में औद्योगीकरण को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हमारा प्लांट एक उन्नत, कम उत्सर्जन वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट होगा, और राज्य को भरोसेमंद, प्रतिस्पर्धी मूल्य पर और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली की आपूर्ति करेगा।”

 

 

 

Next Post

केरल सरकार ने बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थिति 51 डॉक्टरों को किया बर्खास्त

Thu Aug 7 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के 51 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है, जो बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आज कहा कि कई अवसर दिए जाने के बावजूद इन डॉक्टरों ने सेवा में वापस आने में […]

You May Like