तीन घंटे की मशक्कत के बाद, मनोरंजन पार्क में 150 फीट की ऊंचाई पर फंसे 30 पर्यटक सुरक्षित बचाए गए

चेन्नई, (वार्ता) चेन्नई शहर के बाहरी इलाके में ईसीआर पर स्थित एक लोकप्रिय मनोरंजन पार्क में टॉप गन राइड में तकनीकी खराबी के कारण 15 फुट की ऊंचाई पर फंसे 30 आगंतुकों को मंगलवार रात तीन घंटे से अधिक समय तक चली मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।

अग्निशमन सेवा कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से फंसे हुए सभी आगंतुकों को बचाया, जिससे तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चली उनकी परेशानी खत्म हुई। फंसे हुए लोगों में दस महिलाएं, आठ बच्चे और एक बुज़ुर्ग व्यक्ति शामिल हैं।

सफल बचाव अभियान से उन सैकड़ों आगंतुकों ने राहत की सांस ली है जो अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पार्क में आए थे।

बचाए जाने के तुरंत बाद, उन्हें जलपान उपलब्ध कराया गया तथा जिन लोगों को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, उन्हें एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात चिकित्सा दल द्वारा सहायता भी प्रदान की गई।

शाम करीब छह बजे रोलर कोस्टर की सवारी पर सवार हुए करीब 30 पर्यटक तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे से अधिक समय तक 150 मीटर की ऊंचाई पर फंसे रहे।

गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टियां होने के कारण मनोरंजन पार्क लोगों की पसंदीदा जगह हैं , जहां प्रतिदिन हजारों आगंतुक आते हैं , वहीं सप्ताहांत में यह संख्या बढ़ जाती है।

Next Post

महाराष्ट्र मंत्रीमंडल ने विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

Wed May 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। मंत्रिमंडल की बैठक की शुरुआत में राज्य में भारी बारिश, बांधों में पानी की उपलब्धता, फसल की स्थिति और आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों […]

You May Like