विजयनगर बस्ती के हिंदू सम्मेलनमें पधारे भगवताचार्य नीरज नयन जी और वैष्णवी गर्ग

दमोह: शहर की विजयानगर पार्क में विजयनगर,एलोरा कॉलोनी वसुंधरा कॉलोनी,मधुवन होम्स सुरेखा कॉलोनी व अभिनव होम्स के हिंदू भाई बहन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रचलित कर चित्र पर माल्यार्पण किया.इसके पश्चात कॉलोनी के मंडली के द्वारा हनुमान चालीसा भजन, अरदास पाठ, और णमोकार पाठ किया गया समस्त कार्यक्रम करने वाले अतिथियों का श्रीफल, तिलक, माला से स्वागत किया गया. कार्यक्रम के मात्र शक्ति वक्त के रूप में डॉक्टर मोनिका पालीवाल ने कुटुंबू प्राविधान, स्वदेशी स्व. समरसता, आत्मनिर्भर भारत पर अपना वक्तव्य दिया.

इसके पश्चात सुश्री वैष्णी गर्ग ने समस्त हिंदू समाज को संगठित होने के लिए आग्रह किया और भारत देश में विभिन्न जाति वर्ग में बंटकर न रहे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व समस्त कॉलोनी वासियों को हिंदू सम्मेलन की शुभकामनाएं दी.उसके पश्चात श्रद्धेय नीरज नयन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज को एकत्रित करने के लिए संगठन द्वारा किया गया. कार्य बहुत ही सराहनीय है और हिंदू समाज को एकत्रित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए मुख्य वक्ता छकूलाल प्रजापति सह विभाग कार्यवाह ने संघ के 100 वर्ष के कार्य के बारे में प्रकाश डाला. जिसमें परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी ने बचपन से लेकर उनकी पढ़ाई से लेकर कॉलेज की पढ़ाई देश की आजादी में क्या सहयोग किया व संघ की स्थापना क्यों की.

संघ द्वारा भारत देश में सेवा कार्य किय गए है.कोविड, बाढ़ भूकंप या कोई बड़ी दुर्घटना होती है ऐसी विपदा के समय सेवा कार्य किया.1947 में विभाजन के समय गुरु जी पाकिस्तान में रहकर कहा कि जब तक 1 1 हिंदू पाकिस्तान से भारत नहीं पहुंचेगा ,ये स्थान नहीं छोड़ूंगा. इसके बाद संघ पर लगाए गए समय-समय प्रतिबंद लगे थे. विस्तार से बताया तथा संघ ने अन्य संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भी एम एस, किशन संघ जैसे अनेक संगठन बनाए प्रजापति
ने भारत के वीरता में राम है.
और भारत की नारी के रूप में सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा भी है.अंतिम में भारत माता की आरती की गई.हिंदू सम्मेलन के संयोजक नीरज चौरसिया पटवारी, सहसंयोजक श्रीमती सीमा जाट, सहसंयोजक राजेश ताम्रकार,व्यवस्था टोली में महेंद्र, योगेश जाट, दीपक जैन, स्वागत टोली में संदीप पाठक संदीप गुप्ता , देवेंद्र मिश्रा,धर्मेंद्र जूदेव,नंदकिशोर रहे,सतीश जैन,दीपक पटेल रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सीमा जाट और राजेश ताम्रकार ने किया .कार्यक्रम का आभार श नीरज चौरसिया जी ने किया.और भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.श्री प्रजापति जी ने भारत के वीरता में राम है.और भारत की नारी के रूप में सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा भी है.

Next Post

ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’ के तहत दो तस्कर 4.43 किलो गांजे के साथ पकड़े

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर:ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’ के तहत तेजाजीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 4 किलो 430 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है. जब्त माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई […]

You May Like