
भिंड। रविवार, 2 मार्च को भिंड में संत समाज जुटेगा। गाय माता और मानव जीवन को बचाने के लिए अखंड आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी। संत समाज ने जिले के आम नागरिकों से इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। संतों का कहना है कि गौ अभ्यारण की स्थापना और सिक्स लेन सड़क निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा और मानव जीवन के लिए भी यह आवश्यक है। इसको लेकर भिंड में अखंड आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालिदास महाराज ने बताया कि इस बैठक मे मानव और गौ माता को बचाने के लिए अखंड आंदोलन पर चर्चा करेंगे।
