इंदौर:ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’ के तहत तेजाजीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 4 किलो 430 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है. जब्त माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है.थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि पुलिस उपायुक्त जोन-1 कृष्णलाल चंदानी के आदेश पर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे.
इस दौरान आऊटर कॉलोनियों और बायपास क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्धों की जांच के दौरान चमेली देवी कॉलेज के सामने बने ब्रिज के नीचे, उमरीखेड़ा-खंडवा रोड पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल यादव पिता भगवान सिंह यादव, उम्र 32 वर्ष और विनय पाटीदार पिता हीरालाल पाटीदार, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम जगमाल पिपलिया, थाना खुडेल बताए. मौके से 4.43 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों से गांजा सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है
