शिवपुरी:शिवपुरी के निवासियों को अब प्रयागराज और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बार बाद रेल गाडी बदलने की जरूरत नही है। रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कर्नाटक के हुबली तक एक स्पेशल समर ट्रेन का ऐलान किया है, जो शिवपुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी।रेलवे जोनल कमेटी के पूर्व सदस्य और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने बताया कि वे जल्द ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे, ताकि इस ‘स्पेशल’ ट्रेन को शिवपुरी के लिए हमेशा-हमेशा के लिए ‘परमानेंट’ कराया जा सके।
प्रयागराज से हुबली (गाड़ी संख्या 04113)- यह ट्रेन हर शनिवार सुबह प्रयागराज से छूटेगी और इटावा, भिंड, ग्वालियर का सफर तय करते हुए शाम करीब 4:30 बजे शिवपुरी पहुंचेगी। यहाँ से गुना, बीना, भोपाल, नागपुर और अनंतपुर होते हुए सीधे कर्नाटक के हुबली स्टेशन का सफर पूरा करेगी।
हुब्बली से प्रयागराज (गाड़ी संख्या 04114) वापसी में यह ट्रेन हर मंगलवार को हुबली से रवाना होगी और भोपाल, शिवपुरी, ग्वालियर के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखते हुए इस ट्रेन में 8 सामान्य (जनरल) कोच, 9 स्लीपर कोच और 3 थर्ड एसी कोच शामिल किए गए हैं। यानी बजट चाहे जो हो, सफर सबका सुहाना होगा!
