खतरनाक मगरमच्छ के साथ युवक का वीडियो शूट,अब डेडबॉडी की तलाश

शिवपुरी: मगरमच्छ को खिलौने की तरह घुमाने और उठाकर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले बाहुबली युवाओं पर पिछोर पुलिस ने एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद बबाल मचा और एसटीएफ को युवको की गिरफ्तारी करनी पडी।पिछोर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरेठा निवासी सूखनंदन केवट उम्र 21 साल और तोरण आदिवासी उम्र 20 साल ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। एक मिनिट 4 सैंकेंड की इस वीडियो मे एक युवा मगरमच्छ को खिलौने की तरह घुमा रहा है और उसको पकड कर उठा रहा है। मगरमच्छ का मुंह किसी कपडे से बंधा हुआ दिखाई दे रहा हैं। मगरमच्छ को जब युवक ने उठाया और फोटो सेशन कराया तो दोनो की लंबाई एक समान दिखाई दे रही है।
युवक ने उसे पानी में फैक दिया लेकिन फैकने से पहले उसके मुंह से कपडा नही हटाया है। मगरमच्छ के पेट पर जला हुआ निशान दिखाई दे रहा है इससे प्रतीत होता है कि मगरमच्छ को करंट देकर मारा गया है। वही इस पूरे 1 मिनिट और 4 सैकेंड की वीडियो मे मगरमच्छ मे कोई हलचल नही दिखाई दे रही है। वन विभाग को आशंका है कि मगरमच्छ को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहा मगरमच्छ घायल था, अचेत था या उसकी मौत हो चुकी थी।

यह वीडियो बनाने के बाद युवको ने इस वीडियो को सोशल पर लोड कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग हरकत में आया और एसटीएफ के सहयोग से दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।उप वन मंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि मगरमच्छ उन्हें घायल अवस्था में मिला था। मामले की जांच जारी है।

Next Post

MP Weather: आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और बत्ती गुल, 8 जिलों में 60 kmph की रफ्तार का अलर्ट

Fri Jun 5 , 2026
भोपाल: मप्र के अनेक हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी भोपाल में तेज आंधी और वर्षा के कारण लगभग 80 पेड़ अथवा उनकी शाखाएं गिर गईं, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी […]

You May Like