सतना:जिले में लगातार प्याज की ऊपज बढ़ती जा रही है लेकिन मंडी में प्याज बिकने के लिए नहीं पहुंच है इसकी वजह बीच में प्याज की बिक्री बिचौलिए कर रहे है और प्याज की मुख्य कीमत बिचौलिए खा रहे है।
मंडी बहुत दिनों से प्रयास कर रही है कि किसान अपनी प्याज की ऊपज को मंडी में लाकर इसकी बोली लगाकर अच्छी कीमत ले सके। लेकिन बिचौलियों ने ऐसा जाल फैला रखा है जिसकी वजह से किसान मंडी तक अपनी फसल को लेकर नहीं पहुंच पाता है।
सतना में बाहर के व्यापारियों ने अपने बिचौलियों को बैठकर रखा है। बिचौलिए गांव – गांव जाकर प्याज की फसल को किसान से खरीद लेता है। जिस भी किसान को प्याज की कीमत सही लगती है वो अपनी फसल को बिचौलियों को कौड़ियों के दाम बेच देते है इससे किसान को काफी नुकसान होता है। और किसान बाजार के मुख्य रेट से वंचित रहता है।
कृषि उपज मंडी के सहायक केपी सिंह ने बताया कि मंडी में प्याज बिक्री के लिए आई ही नहीं इसलिए उसकी बोली नहीं हुई है। मंडी में प्याज की बिक्री के लिए पूरी व्यवस्था बनाई गई है। शेड की साफ – सफाई भी कराई गई है। पिछले वर्ष भी यही स्थिति थी भारी मात्रा में मंडी में प्याज नहीं आई थी।
