
भिंड। पावई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में ऑटो सवार यात्री घायल हो गया। सुबह अटेर के कदौरा निवासी 45 वर्षीय राजेश शर्मा पुत्र ईश्वर दयाल शर्मा ऑटो में सवार होकर दंदरौआ हनुमान जी के दर्शन के लिए जा रहा था। पावई के पास एक ई-रिक्शा चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश ऑटो से गिर पड़ा और गंभीर चोट आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
