अवैध खनिज ले जा रहा डम्पर जब्त

ग्वालियर। खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग द्वारा बिलौआ के पास अवैध खनिज भण्डारण करता एक डम्पर जब्त किया गया है। डम्पर के मालिक के विरूद्ध अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग के माध्यम से जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। बिलौआ के पास डम्पर जब्त किया गया है। डम्पर मालिक के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्रवाई विभाग स्तर पर की जा रही है।

Next Post

जेयू में चल रही भारतीय इतिहास में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है, जहां धर्म और अध्यात्म की परंपराएं अनेक आघातों के बावजूद आज भी जीवित हैं। चाहे चिकित्सा विज्ञान हो, खगोल विज्ञान या गणित भारत प्राचीन काल से ही इन क्षेत्रों में उन्नत रहा है। यह बात भारतीय इतिहास अनुशंसान परिषद, नई दिल्ली के सदस्य सचिव […]

You May Like