गुंडा परेड और ‘स्मार्ट एंड सेफ चाइल्ड’ पहल से बढ़ी जागरूकता

इंदौर: शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जोन-2 पुलिस ने विशेष सुरक्षा, यातायात जागरूकता और बाल सुरक्षा अभियान चलाया. अभियान के तहत सघन चेकिंग, गुंडा परेड और बच्चों के लिए ‘स्मार्ट एंड सेफ चाइल्ड’ जैसी पहल की गई, जिसे जनता का अच्छा समर्थन मिला.पुलिस उपायुक्त जोन 2 अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई. खजराना थाना क्षेत्र में बेवजह घूम रहे करीब 35 से अधिक लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया, आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, बाल सुरक्षा को लेकर ‘स्मार्ट एंड सेफ चाइल्ड’ अभियान के तहत सी-21 मॉल, मल्हार मेगा मॉल सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों और अभिभावकों से संवाद किया. पुलिस ने 4 से 8 वर्ष तक के बच्चों को माता-पिता के मोबाइल नंबर, घर का पता और डायल-112 जैसे आपातकालीन नंबर याद रखने के लिए प्रेरित किया. बच्चों को यह भी समझाया गया कि आपात स्थिति या भीड़ में बिछड़ने पर पुलिस, सुरक्षा गार्ड या जिम्मेदार व्यक्ति से तुरंत मदद लें. अभियान में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया. श्री राठौड़ ने बताया कि इस पहल से बच्चों में जागरूकता बढ़ी है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है. आगे भी इस तरह के जनसुरक्षा और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे.
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चालकों की सघन जांच की गई. दोपहिया चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया. साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई

Next Post

विश्व तंबाकू निषेध दिवसः युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल, राऊ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली.कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा. संयोजन […]

You May Like