फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर युवक गिरफ्तार

सेंधवा।शहर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर टैगोर बेड़ी निवासी इरफान पिता लुकमान अली 21 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर रात शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी से पांच लाख रूपए का बाउंड ओवर भी भराया, ताकि भविष्य में वह इस तरह की गतिविधियों से दूर रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि त्यौहारों के दौरान पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय है और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों व सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Next Post

जल्द शुरू होगी बीएसएनएल की 5जी सेवा

Sat Sep 6 , 2025
ग्वालियर। बीएसएनएल जल्द ही 5जी की सेवायें शुरू कर सकता है। इसके लिये बीएसएनएल ने 5जी की टेस्टिंग हैदराबाद में कर ली है। बस अब इसके लिये औपचारिक स्वीकृति बाकी है। प्रदेशभर में बीएसएनएल ने अपने मोबाइल नेटवर्क बढ़ाने के लिये टावरों का जाल बिछाया हैं। अकेले ग्वालियर चंबल संभाग […]

You May Like