
ग्वालियर। बीएसएनएल जल्द ही 5जी की सेवायें शुरू कर सकता है। इसके लिये बीएसएनएल ने 5जी की टेस्टिंग हैदराबाद में कर ली है। बस अब इसके लिये औपचारिक स्वीकृति बाकी है। प्रदेशभर में बीएसएनएल ने अपने मोबाइल नेटवर्क बढ़ाने के लिये टावरों का जाल बिछाया हैं। अकेले ग्वालियर चंबल संभाग में ही 500 से भी ज्यादा टावर स्थापित किये हैं। ग्वालियर दूरसंचार जिले में ही डेढ़ लाख से अधिक मोबाइल यूजर बीएसएनएल के है। 10 हजार नये यूजर आजादी प्लान में आये हैं।
इस संदर्भ में बीएसएनएल के प्रमुख महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल ने भारत सरकार की योजना के तहत आदिवासी व ग्रामीण दुर्गम क्षेत्रों में भी नेटवर्क स्थापित किया है, जहां अन्य मोबाइल कंपनियां नेटवर्क नहीं दे पा रही थी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बेसिक टेलीफोन भी लगाये गये हैं।
