संपत्ति हड़पने रिटायर्ड डॉक्टर का अपहरण कर ले गए

जबलपुर: संपत्ति हड़पने रिटायर्ड महिला डॉक्टर का अपहरण करके जबरन ले जाने का सनसनीखेज आरोप इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लगाया है। मदन महल पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक को लिखे गए पत्र में बताया गया कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव आईएमए की सदस्य और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और राइट टाउन में रहती हैं। उन्हें धोखे से बहला-फुसलाकर ले जाया गया‌ संपत्ति दान करने के लिए मजबूर किया गया, जबकि वह शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम थीं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Post

चाकूबाजों ने पांच का बहाया लहू

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर: शहर में चाकूबाजों ने पांच लोगों का लहू बहाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदातें रांझी, लार्डगंज व बेलबाग थाना क्षेत्र में हुई है।रांझी पुलिस ने बताया कि अमन यादव 26 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि‌ सम्प्रेक्षण गृह के सामने कुछ […]

You May Like