केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज, 24 जनवरी (वार्ता) ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी ‘अहंकारी’ के बजाय केशव प्रसाद मौर्य जैसे ‘समझदार व्यक्ति’ को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो जिद्दी हो और बदले की भावना से काम करता हो।

शंकराचार्य ने श्री मौर्य के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने शंकराचार्य से जुड़ी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि श्री मौर्य समझते हैं कि इस मामले को और नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि वह जानते हैं कि इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शंकराचार्य से अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में पालकी को रोके जाने के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 18 जनवरी से विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं और अपने शिष्यों से हुई बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Next Post

जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला: अखिलेश

Sat Jan 24 , 2026
लखनऊ, 24 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केवल जुमला है। केंद्र सरकार द्वारा जारी जनगणना की अधिसूचना में जाति का कोई कॉलम ही नहीं है, ऐसे में गिनती किस बात की होगी। श्री यादव ने शनिवार को […]

You May Like