गैस-सीवर लाइन के गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी

सिंगरौली: गैस और सीवर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की बदहाल स्थिति ने वार्डवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह खुले गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। मामले को लेकर वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं वार्डवासियों ने भी समस्या के लिए नगर निगम के साथ महापौर की जवाबदेही तय किए जाने की मांग उठाई है।

पार्षद का कहना है कि सड़क और गड्ढों से जुड़ी शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही हैं। संबंधित विभाग के एसडीओ, इंजीनियर और कर्मचारियों को लिखित, मौखिक तथा व्हाट्सऐप के जरिए कई बार सूचना दी गई। निगम आयुक्त को भी अवगत कराया गया, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जनता की नाराजगी का सामना पार्षद को करना पड़ता है, जबकि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और कार्यदायी एजेंसी की है।

रामलीला मैदान के पीछे डीएवी रोड और ताली बस्ती में शिकायत मिलने पर पार्षद ने मौके का निरीक्षण कराया। बरसात को देखते हुए फिलहाल गड्ढे भरने का काम शुरू किया जा रहा है। पार्षद के अनुसार सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश के बाद स्थायी निर्माण कराया जाएगा।

Next Post

थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी के बाद नये बंदूक लाइसेंस पर रोक

Wed Aug 12 , 2026
बैंकॉक, 12 अगस्त (वार्ता) थाईलैंड सरकार ने बैंकॉक के निकट दो घातक गोलीबारी की घटनाओं के बाद बंदूक नियंत्रण कड़ा करने और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज करने का फैसला किया है। सरकार ने पिछले सप्ताह एक स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद नये बंदूक खरीद परमिट जारी […]

You May Like