जिला न्यायालय की नेशनल लोक अदालत में 10,264 प्रकरण निराकृत

जबलपुर। 12 सितंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णमूर्ति मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 10,264 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें न्यायालयों में लंबित 3,480 और प्रीलिटिगेशन के 6,784 प्रकरण शामिल रहे। कुल 77 खंडपीठों के माध्यम से हुए निराकरण में ₹65,67,64,222 की राशि के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में 494 आपराधिक शमनीय प्रकरण, 316 धारा 138 एनआई एक्ट, 1,173 मोटर दुर्घटना दावा, 44 सिविल, 98 वैवाहिक और 160 विद्युत अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण हुआ। धारा 138 एनआई एक्ट में ₹6.54 करोड़, मोटर दुर्घटना मामलों में ₹43.69 करोड़ के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा 767 ट्रैफिक चालानों से ₹1,98,800 की वसूली हुई।

Next Post

खेत में बिछाया करंट, सात गोवंशों की मौत

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत बरने स्थित खेत में शनिवार को अवैध रूप से बिछाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आने से सात गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरने निवासी […]

You May Like