गैसाबाद में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी सहमति

हटा/दमोह: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को थाना परिसर गैसाबाद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व मुराछ चौकी प्रभारी बी.एस. हजारी ने उपस्थित नागरिकों से सभी पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।बैठक में लक्ष्मण तिवारी, नेतराम पटेल, विनोद अहिरवार, अजीज खां, जुम्मन खां, लल्लू खां, जितेंद्र चौरसिया सहित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

गणेश विसर्जन को लेकर भी मंथन

बैठक में आगामी गणेश विसर्जन को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यारमा नदी में विसर्जन घाट की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर नागरिकों ने सुझाव दिए।बैठ

Next Post

भोपाल में कल से दौड़ेंगी 10 नई ई-बसें, शहर में संख्या होगी 30; हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस

Sun Aug 23 , 2026
भोपाल: कल 24 अगस्त से 10 नई ई-बसें शुरू होंगी, जिससे शहर में ई-बसों की संख्या 30 हो जाएगी। नई बसों से कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी नगर और आईएसबीटी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों को हर 10 से 15 मिनट में बस मिलने की उम्मीद है। बी-37 रूट […]

You May Like