भोपाल: कल 24 अगस्त से 10 नई ई-बसें शुरू होंगी, जिससे शहर में ई-बसों की संख्या 30 हो जाएगी। नई बसों से कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी नगर और आईएसबीटी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों को हर 10 से 15 मिनट में बस मिलने की उम्मीद है। बी-37 रूट पर बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी तक सेवा मिलेगी।
बसें बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, रॉयल मार्केट, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, डीबी मॉल समेत कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेंगी। ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक डोर की सुविधा भी दी गई है। इससे व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल के साथ सफर करना आसान होगा।
