युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का किया उग्र घेराव

 सतना: भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस जिला सतना के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सतना ग्रामीण/शहर, युवा कांग्रेस कमेटी जिला सतना ग्रामीण एवं शहर, एनएसयूआई के सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी, वरिष्ठ नेत्री और युवाओं व महिलाओं की बुलंद आवाज सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन अत्यंत दुर्भावनापूर्ण और मनमाने ढंग से निरस्त किए जाने के विरोध में किया गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुर्जर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी आसन्न हार और कांग्रेस विधायकों की एकजुटता से डरकर इस कायराना साजिश को अंजाम दिया है। सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के खिलाफ न तो कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज है, न कोई चार्जशीट है और न ही कोई दोषसिद्धि हुई है। महज एक सामान्य अदालती नोटिस को आधार बनाकर उनका नामांकन रद्द करना पूरी तरह से गैरकानूनी, असंवैधानिक और लोकतंत्र की सरेआम हत्या है।
युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार युवा विरोधी है अभी हाल ही में नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों के भविष्य खराब हो गए और प्रदेश में कई छात्रों ने इस कारण आत्महत्या कर ली।
युवा कांग्रेस नेता स्वतंत्र मिश्रा ने कहा की सड़कों से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे युवाओं के हित की लड़ाई।इस भाजपा कार्यालय के घेराव प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष वरुण गुर्जर शहर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह मिथिलेश, रितेश त्रिपाठी, नागेश्वर मिश्रा, संजीव गुप्ता, एनएसयूआई नेता स्वतंत्र मिश्रा, के के कुशवाहा, अमित अवस्थी, मोहन सिंह, जतिन शाह, विक्रांत त्रिपाठी,  टोनू सोनी, वेद पांडे, शरद सिंह पम्मू, सुनील गुप्ता इंटक संजय तिवारी एवं अन्य सैकड़ो जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

रामनगर जनपद के 14 पंचायत सचिवों का तबादला, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए आदेश

Tue Jun 16 , 2026
सतना: जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा प्रशासनिक आधार पर रामनगर जनपद पंचायत के 14 पंचायत सचिवों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के पालन में संबंधित सचिवों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में अस्थायी रूप […]

You May Like