
देवसर। देवसर-सीधी जिला के विधानसभा 78 सिहावल का 95 मतदान केन्द्रों वाला एक बड़ा हिस्सा सिंगरौली जिला के देवसर ब्लॉक का क्षेत्र शामिल है।
विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हार के अंकों के अंतर में देवसर क्षेत्र की बड़ी हिस्सेदारी रही है। क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक की इस क्षेत्र के प्रति अरुचि समझ से परे है क्या मानाजाय कि मतदाताओं को अपने समर्थन के लिए मजबूर, पारिवारिक विरासत का दबाव या विकल्प का अभाव अथवा परिसीमन के संभावना में उत्तराधिकारी के प्रस्तुतीकरण के सियासी चतुरता की राजनीति जो भी हो क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सिहावल विधानसभा में सिंगरौली जिला के देवसर ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा सम्मिलित है नि:संदेह उसके राजनीतिक ऊर्जा और प्रतिभा संपन्नता को नकारा नहीं जा सकता, क्षेत्र का यह सकारात्मक पक्ष राजनीतिक उद्देश्य और सार्वजनिक विकास में तब बाधक हो जाता है जब कुछ के लिए सब और सबके लिए कुछ शेष रह जाय यह विचार सीधी सिंगरौली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंगरौली जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने अपने एक प्रेस लेख में व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के समर्थक और गैर समर्थक सभी में यह सामर्थ होना चाहिए कि अपने जनप्रतिनिधि का सिर्फ महिमामंडन करने के बजाय क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय एक्षेत्रीय विकास कार्यों अथवा प्रतिनिधि के काम का हिसाब पूछ सकने के साहस की ताकत पैदा करे जिससे सत्ता को निरंकुश होने से रोका का जा सके।
