ट्रामा सेंटर में ब्लड बैंक स्थापना पर हुई चर्चा

सिंगरौली । सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अध्यक्षता तथा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल एवं एसपी सियाज केएम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद ने ब्लड बैंक की स्थापना से संबंधित समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने, अस्पताल परिसर में स्थापित लिफट का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों का उपचार यथासंभव ट्रॉमा सेंटर में ही किए जाने के निर्देशित किया।

Next Post

अब ड्राइवर नहीं सारथी होंगे मालिक: अमित शाह ने गुजरात में शुरू की सहकारी भारत टैक्सी, 7 लाख चालक जुड़े

Sat Jun 27 , 2026
गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर से गुजरात के लिए सहकारिता आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अहमदाबाद, सूरत, राजकोट सहित गुजरात के प्रमुख शहरों में टू-व्हीलर, ऑटो और फोर-व्हीलर तीनों श्रेणियों में यातायात सेवा शुरू हो गई है। […]

You May Like