अवैध बालू खनन माफियाओं का हल्ला, माइनिंग टीम पर हमला कर ट्रैक्टर ले भागे

छतरपुर। जिले में अवैध खनन माफिया लगातार माइनिंग विभाग की टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। छोटी नदियों और नालों से रेत निकालकर ट्रैक्टरों में सप्लाई करने वाले खनन माफिया जब कार्रवाई होती है तो अधिकारियों पर जवाबी हमला कर भाग निकलते हैं।

ऐसा ही मामला पन्ना रोड पर सामने आया। माइनिंग विभाग ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत से भरा हुआ पकड़ा और दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर एक सैनिक को थाने ले जाने के लिए साथ भेजा गया। इसी दौरान कुछ लोग आए और ट्रैक्टर को घेर लिया। उन्होंने सैनिक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और रेत भरी ट्रॉली लेकर भाग गए।

भागते समय माफियाओं ने सड़क पर ही रेत खाली कर दी। इस घटना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि उपेंद्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और तनु यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

Next Post

मोदी ने वैष्णो देवी भूस्खलन में तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग के पास भूस्खलन में जान-माल की क्षति पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा, “श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन […]

You May Like

Play sound