
भिंड। लहार अनुभाग अंतर्गत असवार थाना क्षेत्र की सीमा के बरहा-गिरवासा रोड पर आज दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर कटीले झाड़ डालकर रास्ता रोक दिया जिससे यहां जाम लग गया है।
