हैदराबाद, 26 अगस्त (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, महबूबाबाद, मुलुगु और वारंगल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
यहां जारी एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम और महबूबाबाद जिलों में बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर या कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
अगले पांच दिनों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने का अनुमान है।
तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमज़ोर हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई।अभय.श्रवण
