बदरीनाथ धाम, 26 अगस्त (वार्ता) भगवान विष्णु (नारायण) के तृतीय अवतार भगवान वराह के प्राकट्य दिवस पर सोमवार देर रात श्री बदरीनाथ धाम में भगवान वराह की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने मंगलवार को बताया कि बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने देर रात्रि को अलकनंदा नदी तट स्थित पवित्र वराह शिला तथा मां अलकनंदा गंगा जी का विधि -विधान पूर्वक पूजन कर, आरती संपन्न की एवं सबके सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, अमित बंदोलिया, रघुवीर पुंडीर, राजदीप सनवाल, विकास सनवाल, दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित आदि मौजूद रहे।
