राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

अहमदाबाद 09 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को इंडियंस प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टॉस के बाद सैमसन ने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है। हसरंगा निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह फजलहक फारूकी को एकादश में जगह दी गई हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में आज कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्‍थान रॉयल्‍स एकादश : यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), रियान पराग, नीतीश राणा, ध्रुव जुरल, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस एकादश: साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर) , शुभमन गिल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा और इशांत शर्मा।

Next Post

भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Wed Apr 9 , 2025
सीधी। भारतीय जनता पार्टी का धौंहनी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह टिकरी सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और कार्यक्रम के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा […]

You May Like