
सीधी। भारतीय जनता पार्टी का धौंहनी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह टिकरी सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और कार्यक्रम के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
भाजपा की चुनावी सफलता एवं संरचनात्मक विस्तार विषय पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत, त्रिदेव और पंच परमेश्वर के सिद्धांत पर सभी चुनाव मे ऐतिहासिक ढंग से विजयश्री अर्जित करती है। वही बूथ समिति, पन्ना समिति से लेकर अखिल भारतीय समिति तक की कार्यकर्ताओं की फौज संगठनात्मक विस्तार को मजबूती प्रदान करती है। भारतीय जनता पार्टी कभी 11 लोगों से मिलकर खड़ी हुई पार्टी आज विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय और सबसे बड़ी पार्टी है ।
जिसका श्रेय भाजपा के कार्यक्रम और नीतियों को जाता है।
