वृद्ध पेंशनर से ठगी करने वाले धराए झांसा देकर ले भागे थे 50 हजार रुपये

कुरावर। तीन दिन पूर्व एक वृद्ध पेंशनर को झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ आईपीएस सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी मदद से आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले फरियादी बाबूलाल शर्मा उम्र 90 वर्ष बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये ठगी कर रफूचक्कर हो गये.

उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई, उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक राहुल कारपेंटर, आरक्षक मुकेश मीणा, साइबर सेल प्रधान आरक्षक शशांक, आरक्षक पवन आदि की मुख्य भूमिका रही.

 

Next Post

मंदिरों में दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 6 , 2025
इंदौर:मानपुर और बड़गौदा थाना क्षेत्र के मंदिरों में दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी मंदिर में चोरी की चार वारदातों में शामिल निकले हैं. उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, वह भी चोरी […]

You May Like