मंदिरों में दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:मानपुर और बड़गौदा थाना क्षेत्र के मंदिरों में दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी मंदिर में चोरी की चार वारदातों में शामिल निकले हैं. उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, वह भी चोरी की निकली.वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एडिशनल एसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में मानपुर व बड़गौदा थाना स्टाफ की दो टीमों का गठन किया था.

हाल ही में 1 नवंबर को जानापाव मंदिर में दानपात्र तोड़कर हुई नकदी चोरी की वारदात के बाद जांच तेज की गई थी. टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की. सूचना मिलने पर राजूपुरा कुटी मेले से दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनका हुलिया घटना के दौरान देखे गए बदमाशों से मेल खा रहा था. पूछताछ में दोनों ने मानपुर और बड़गौदा क्षेत्र के चार मंदिरों आशापुरी माता मंदिर, जानापाव मंदिर, बालाजी मंदिर और पार्वती माता मंदिर में चोरी की बात कबूल की.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंचित उर्फ बल्लम पिता मलतान डावर निवासी ग्राम जोवई थाना बड़गौदा और मन्नु उर्फ जम्मा पिता गुलाब सिंह डावर निवासी ग्राम घोड़ाखुर्द थाना बड़गौदा के रूप में हुई है. दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और मंदिरों के आसपास के इलाकों की भलीभांति जानकारी रखते थे. आरोपियों से चोरी के लिए प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जो उन्होंने धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र से चुराई थी. आरोपियों को मानपुर थाने में दर्ज अपराध के तहत गिरफ्तार किया है. चोरी गई नकदी की बरामदगी के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है.

Next Post

12 घंटे बाद गुजरात में गाड़ी के अंदर बेहोश मिले पशु चिकित्सक

Thu Nov 6 , 2025
इंदौर: शहर के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले 48 वर्षीय पशु चिकित्सक हरिशंकर रघुवंशी के अचानक लापता होने से बुधवार को हड़कंप मच गया. करीब 12 घंटे की तलाश के बाद देर शाम वे वड़ोदरा के पास अपनी कार में बेहोश अवस्था में मिले. परिजन उन्हें लेने के लिए गुजरात […]

You May Like