चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है सरकार: राहुल

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए और जब भी वह हस्तक्षेप करती है तो लोकतंत्र दम तोड़ने लगता है।

श्री गांधी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सरकार को चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का दखल नहीं देना चाहिए। उसे निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। उनका कहना कि सरकार का चुनावी प्रक्रिया में हस्क्षेप लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है, लेकिन हमारे देश में यही सब चल रहा है।

श्री गांधी ने कहा, “चुनावी प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप मतलब लोकतंत्र की हत्या – ये खुद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है और आज हिंदुस्तान में यही हो रहा है।”

Next Post

मैहर के महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Mon Feb 10 , 2025
सतना /प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए मैहर जिले में निर्धारित स्थलों पर प्वांइट बनाए गये हैं। इन प्वाइंट पर अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अपर कलेक्टर मैहर ने अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप मैहर के महिला एवं बाल विकास […]

You May Like