
रीवा।जनेह थाना अन्तर्गत पुलिस ने 119 शीशी नशीली कफ सिरफ के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कोरेक्स की तस्करी कर रहे थे. आरोपी कोरेक्स की सप्लाई करने गए थे जो पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा.
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है. एक काले नीले रंग की हीरो स्पलेन्डर मो.सा. क्र. यूपी 70 जीवी 0038 से एक लाल नीले रंग का झोला मे नशीली कफ सिरप बिक्री के लिए ले जा रहे हैं. दोनों तस्कर शंकरगढ से चन्दपुर तरफ जाने वाले हैं. मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम खभरा कला सुधाकर सिंह के पानी प्लांट के सामने दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया. आरोपियों के नाम प्रतीक कोरी 25 वर्ष और रवि आदिवासी 19 वर्ष हैं. तलाशी के दौरान एक लाल नीले रंग के झोले में कुल 119 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई. जिसकी कीमती 23,205 रुपए है. जिसे परिवहन और रखने के संबंध में आरोपी द्वारा कोई लायसेन्स पेश नहीं किया गया.
