सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके में देर रात जननी एम्बुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित एम्बुलेंस सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना में एम्बुलेंस चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
